Uttar Pradesh Panchayat elections Latest News 2026 : दोस्तों जैसा की आप सभी को बता दें, की अब पंचायत मतदाता सूची में अब हर वोटर का होगा यूनिक सर्वेक्षण यह शुद्ध सूची से फर्जीवाडा रोकने को निर्वाचन आयोग ने कदम उठाया है, अब पंचायत चुनावो में फर्जी मतदान जैसे एक ही व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम दर्ज होने और मतदान के समय विवादों को एकदम से समाप्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने यह बड़ी पहल शुरू की है |
अब पंचायत मतदाता सूची को पूरी तरह से पारदर्शी और त्रुटी रहित बनाने के लिए हर मतदाता को यूनिक स्टेट वोटर नंबर SVN आवंटित किया जायेगा, विधानसभा चुनाव के इलेक्टर फोटो Idendity कार्ड EPIC के अंतर्गत जारी होने वाला यह नौ अंको का विशेष नंबर मतदाता का स्थाई पहचान बनेगा |
यह नंबर न केवल मतदाता की पहचान बनेगा बल्कि व्यक्तिगत भी पहचान भी इससे सुनिचित करेगा, इससे उसके विकासखंड और गाँव से भी डिजिटल रूप से जोड़कर रखेगा, अगर किसी भी कारणवश मतदाता सूची से व्यक्ति का नाम हट जाता है, तो वह नंबर भी अपने आप ही हट जायेगा और वह दोबारा किसी भी एनी व्यक्ति को आवंटित नहीं किया जायेगा |
Uttar Pradesh Panchayat elections Latest News 2026

इससे यह निश्चित हो जायेगा की फर्जी मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा इससे व्यक्ति के कई बूथों पर नाम होने की सम्भावना भी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत ) अभय श्री वास्तव ने बताया की निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जिसके माध्यम से प्रदेश के हर मतदाता को एसवीएन जारी किया जायेगा |
यह प्रणाली पंचायत चुनावो में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है, इससे न केवल चुनावी विवादों में कमी आयेगी, बल्कि चुनाव की प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी उल्लेखनीय है की इस तरह की आधुनिक व्यवस्था लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन गया है |
क्या समय पर नहीं होगे पंचायत चुनाव मतदाता सूची का तीसरी बार होगा सत्यापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगर तय समय पर नहीं हो पायेगे 26 मई को ग्राम पंचायतो का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है, जबकि मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को होगा, पहले मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल को होना था लेकिन अब प्रदेश में 1.26 करोड़ मतदाताओ के नामो में पेंच फसा दिया गया है |
निर्वाचन आयोग के अनुसार इन मतदाताओ के नाम कई बार सूची में चढ़ाये गए है, जिससे 4.68 करोड़ मतदाताओ की संख्या अधिक हो गयी है इसलिए अब योग का मानना है, की अकेले अवध क्षेत्र में कुल 97.50 लाख नमो के दोहराव की आशंका है जिसमे 26.20 लाख नामो का कई बार दोहराव हो चुका है |
अब अंतिम सूची जारी करने की तिथि बदलते हुए पहले 6 फरवरी से 28 मार्च और 15 अप्रैल से फिर 22 अप्रैल तक की गयी थी, अब राज्य निर्वाचन आयोग ने तीसरी बार डुप्लीकेट नामो के सत्यापन का आदेश दिया गया है मतदाता सूची की पुनिरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में बीएलओ ने घर-घर जाकर नाम जोड़ने और हटाने का कार्य कर दिया गया है |
क्या है डुप्लीकेट मतदाता ?
मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट मतदाता वे है जिनके एक ही नाम और पिता के नाम व पहचान कई-ग्राम पंचायतो में दर्ज है, एक नाम के जितने भी मतदाता है और उनके कितनी बार नाम दर्ज है उस संख्या को आयोग ने डुप्लीकेट भी माना है |
जैसा की आप सभी लोग जानते है की ग्राम प्रधानो का कार्यकाल अभी 26 मई 2026 को समाप्त होने वाला है कहा जा रहा है की पंचायत चुनाव में देरी पर कार्यकाल बढाया जा सकता है या प्रसाशक बैठाये जा सकते है, इस बीच प्रशासन ने वित्तीय अनुसाशन बनाये रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये जायेगे, और स्पष्ट किया गया है की ग्राम पंचायत स्तर पर किये जाने वाले सभी काम 25 मई 2026 तक उपलब्ध धनराशी के अनुरूप ही कराये जायेगे |
यूपी पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर क्या है अपडेट?
आपको बता दें की यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 22 अप्रैल के बजाये अब 10 जून को जारी होगी 26 मई को पंचायतो का कार्यकाल पूरा हो जायेगा ऐसे में सम्भावना की जा रही है की पंचायतो में अब प्रसाशक भी बैठाये जायेगे आयोग की तरफ से 23 दिसम्बर 2025 को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की गयी थी |
मतदाता सूची प्रकाशित तिथि में बदलाव का सीधा असर पंचायत चुनाव की समय सीमा पर पड़ा है कार्यकाल ख़त्म होने से पहले चुनाव कराना अब संभव नहीं रह गया है, इससे उम्मीद जताई जा रही है की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तिथि में बदलाव का सीधा असर पंचायत चुनाव की समय सीमा पर पड़ा है |
पंचायत मतदाता सूची में अब हर वोटर का होगा यूनिक एसवीएन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आज (24 अप्रैल) है यह साल 2010 से लगातार मनाया जा रहा है | इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र और राज्य सरकारें पंचायतों को पुरस्कार देती हैं | केंद्र सरकार कई बार पंचायतों के लिए नई घोषणाएं भी करती है. यह खास दिवस संविधान के 73 वें संशोधन के लागू होने के दिन को केंद्र में रखकर मनाया जाता है |
इस दिवस और संविधान संशोधन का एक मात्र उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करना है | इतना सबके बावजूद अफसरों की लापरवाही एवं राजनीतिक वजहों से किसी न किसी राज्य में चुनाव टलते ही रहते हैं | उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पंचायत चुनाव अटके हैं |
पंचायत मतदाता सूची भी अभी नहीं है तैयार
इसका एक और महत्वपूर्ण कारण है मतदाता सूची का अपडेट न होना, पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान स्तर पर वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है इनमे नाम जोड़ने और हटाने का कम होता है, अगर इसमें गड़बड़ी की शिकायत आती है तो सुधार की भी प्रक्रिया शुरू की जाती है इससे कार्यक्रम भी आगे बढ़ जाता है |
Disclaimer
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 और मतदाता सूची में यूनिक एसवीएन (SVN) नंबर से संबंधित दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गयी है हमने आपको मीडिया के द्वारा आये रुझानो को ही यहाँ पर दर्शाया है इससे हमारा कोई आधिकारिक सम्ब्नंध नहीं है और न ही हमारी कोई जिम्मेदारी है |
अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमारी ऑफिसियल वेबसाइट MTCUPDATES.COM पर क्लिक करे
