UP Police constable की 2026 की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रौन्नति बोर्ड UPPRPB दिसंबर 2025 को अधिकारिक नोटिफिकेशन जरी कर दिया है जिसमे कुल 32679 पदों पर भर्ती होगी आवेदन 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है और 30 जनवरी 2026 तक चलेगा

भर्ती का विवरण :
पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल ) नागरिक पुलिस ,पी ए सी ,एस एस ऍफ़ ,महिला बटालियन ,जेल वार्डर , mounted police आदि
लिखित परीक्षा की तिथि:अभी घोषित नहीं हुई है, बाद में बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी.
पात्रता (Eligibility)
- शैक्षणिक योग्यता
• किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड /विश्वविद्यालय से 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है.
• इसके अलावा, जेल वार्डर आदि समकक्ष पदों के लिए भी 12वीं पास ही मान्य है. - आयु सीमा (Age Limit)
• पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष (अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस).
• महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष (अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस).
• आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है (पुरुष: 31 वर्ष, महिला: 34 वर्ष तक).
• आयु की गणना के लिए निर्धारित तिथि नोटिफिकेशन में दी गई है. - शारीरिक मानक (Physical Standards)
• ऊँचाई, छाती (पुरुष), वजन आदि के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित हैं.
• शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में 1.6 किमी दौड़, लॉन्ग जंप आदि शामिल होंगे
आवेदन शुल्क
• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
• एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार: ₹400.
• शुल्क ऑनलाइन भुगतान (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई) के माध्यम से किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया
चयन निम्नलिखित चरणों में होगा: - लिखित परीक्षा (Objective Type, OMR आधारित)
- शारीरिक मापन परीक्षा (PMT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची.
आवेदन कैसे करें? - UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएँ.
- “One Time Registration (OTR)” करें (अनिवार्य).
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
- फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरें.
- फॉर्म की प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.
वेतन और जॉब प्रोफाइल
• मूल वेतन: लगभग ₹21,700 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के अनुसार).
• कुल वार्षिक वेतन: लगभग ₹2.6 लाख (अनुमानित).
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस ( Exam pattern)
2026 की इस भर्ती के लिए परीक्षा का स्वरुप वस्तुनिष्ठ होगा :
कुल प्रश्न :- 150
कुल अंक :- 300 (प्रत्येक सही उत्तर के लिए २ अंक )
समय :- 2 घंटे
नोट :-नवीनतम अपडेट के अनुसार ,इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग के नियमो में बदलाव की चर्चा है | क्योंकि कई गॉइड के अनुसार 0.5 अंक कटौती की संभावना , सही नियम के लिए अधिकारिक notification देखे |
विषय :
- सामान्य हिंदी
- सामान्य ज्ञान
- संख्यातक व मानसिक योग्यता
- मानसिक अभिरुचि /IQ/रीजिनिंग
सामान्य हिंदी सिलेबस
वर्णमाला ,संधि ,समास ,अलंकार ,रस ,छंद ,मुहावरे व लोकोक्तियां
पर्यायवाची,विलोम,वर्तनी ,वाक्य सुधार ,अपठित गद्यांश ,तत्सम -तद्भव ,वाक्यांश के लिए एक शब्द |
सामान्य ज्ञान
सामान्य ज्ञान (GK)
- भारत का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, भौगोलिक संरचना, भारतीय संविधान व राजनीतिक व्यवस्था।
- अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर बेसिक, समसामयिक घटनाएँ (राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय), उत्तर प्रदेश की भूगोल, संस्कृति, योजनाएँ व प्रशासन।
संख्यात्मक व मानसिक योग्यता
- संख्या पद्धति, LCM‑HCF, प्रतिशत, लाभ‑हानि, औसत, अनुपात‑अनुपात, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज।
- समय व कार्य, समय व दूरी, क्षेत्रफल‑घनफळ, डेटा इंटरप्रिटेशन, सरल सांख्यिकी, श्रृंखला व अंकगणितीय गणनाएँ।
मानसिक अभिरुचि / रीजनिंग / IQ
- वर्गीकरण, श्रृंखला, कोडिंग‑डिकोडिंग, दिशा बोध, रक्त संबंध, वेन आरेख, पैटर्न व चित्र आधारित प्रश्न।
- शब्द व वर्णमाला सादृश्य, तर्कशक्ति, कथन‑निष्कर्ष, डेटा की तार्किक व्याख्या, निर्णय लेना व समस्या समाधान।
-
- पुलिस कार्य से जुड़ी मानसिक योग्यता: कानून‑व्यवस्था, सार्वजनिक हित, अपराध नियंत्रण, पुलिस सिस्टम, पेशे में रुचि व मानसिक दृढ़ता पर आधारित सवाल
सैलरी और सुविधाएं
चयनित यूपी पुलिस कांस्टेबल को 7th Pay Commission के अनुसार पे‑स्केल 21,700 से 69,100 रुपये (लेवल‑3) के साथ लगभग 2000 रुपये ग्रेड‑पे मिलता है।
इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं, जिससे इन‑हैंड सैलरी और भी आकर्षक हो जाती है।
| apply for online OTR | click here |
| apply on official website | click here |
