Sauchalay Yojana Online Apply 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission ) के अंतर्गत देश को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय सहायता योजना 2026 को शुरू किया गया है इसे अब और सुद्रढ़ बनाने के लिए उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी |
इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के लोगो को लाभ प्रदान किया जायेगा इसमें जो भी पात्र व्यक्ति होगे वह अपना आवेदन करने एक बाद लाभ ले सकते है उन्हें शौचालय बनाने के लिए उन्हें 12,000 रुपये प्रदान किये जायेगे हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बतायेगे |
अगर आपने अभी तक इसमें आवेदन नहीं किया है और आपको इसका लाभ नहीं मिला है तो आप जल्द से जल्द इसमें आवेदन कर सकते है अब आपको शौचालय बनाने के लिए पैसे नहीं देने होगे अब सभी नागरिको को जिनके पास शौचालय बनाने के लिए पैसा नहीं है उन्हें अब केंद्र सरकार की तरफ से दिया जायेगा |
फ्री शौचालय योजना का उद्देश्य ! Sauchalay Yojana Online Apply 2026
फ्री शौचालय योजना (स्वच्छ भारत मिशन) का मुख्य उद्देश्य केवल ईंट-पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि देश के स्वास्थ्य और नागरिकों की गरिमा में सुधार करना है योजना का सबसे प्राथमिक लक्ष्य भारत को ‘Open Defecation Free’ (खुले में शौच मुक्त) बनाना है | ग्रामीण क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही इस प्रथा को बदलकर हर घर में निजी शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना और गरीब परिवारों के लिए ₹12,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करके सरकार यह सुनिश्चित करती है कि आर्थिक तंगी की वजह से कोई भी परिवार इस बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे। इससे समाज के पिछड़े वर्गों के जीवन स्तर में सुधार होता है |
योजना का एक बड़ा हिस्सा ‘व्यवहार परिवर्तन’ (Behavioral Change) है लोगों को यह समझाना कि शौचालय का उपयोग करना क्यों आवश्यक है, केवल सरकारी अनुदान देना ही काफी नहीं है बल्कि स्वच्छता को एक संस्कार बनाना इसका लक्ष्य है |
शौचालय योजना 2026 का मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | स्वच्छ भारत मिशन शौचालय सहायता योजना |
| लाभार्थी | ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार |
| कितना मिलेगा पैसा | 12000 दो या तीन किस्तों में |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://swachhbharatmission.ddws.gov.in/ |
| आवेदन का प्रोसेस | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के माध्यम से |
शौचालय योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाला व्यक्ति BPL श्रेणी का होना चाहिए !
- APL की कुछ गरीबी रेखा से नीचे वाले व्यक्तियों को मिलेगा लाभ !
- परिवार ने पहले से इस योजना का लाभ न लिया हो !
- उसकी वार्षिक आय कम होनी चाहिए !
- वह भारत का मूल निवासी हो !
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न कार्यरत हो !
Sauchalay Yojana me apply करने के लिए जरुरी दस्तावेज
- आवेदन करने वाले का आधार कार्ड |
- बैंक खाता पासबुक |
- राशन कार्ड |
- मोबाइल नंबर |
- फोटो |
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |
आवेदन करने से पहले आप यह सुनिश्चित करे की आपके बैंक खाते में नाम और आधार में नंबर एक ही जैसे है अगर अलग अलग है तो आपको इसका लाभ मिलने में समस्या न हो |
फ्री शौचालय योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे 2026
भारत में जो भी ग्रामीण इलाके के लोग है उन सभी को इसका लाभ प्रदान किया जायेगा | जब आपके यहाँ स्वच्छ भारत मिशन शौचालय होगा तो आपको कही भी खुले में बाहर नहीं जाना होगा और अब हम आपको आवेदन का प्रोसेस बतायेगे की कैसे करना है |
- शौचालय योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्वच्छ भारत मिशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके बाद आपको सबसे पहले ही इसका लिंक मिल जायेगा तो आपको उस पर क्लिक कर देना है |
- अब आपके सामने आवेदन करने का पेज होम पेज खुल कर आ जायेगा |
- वहां पर आपको सबसे पहले Citizen Registration वाले आप्शन पर क्लिक करना है |

- अब यहाँ पर आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज | करने के बाद GET OTP वाले सेक्शन पर क्लिक कर देना है और साथ ही कैप्चा कोड भर देना है |
- इसके बाद में आपके दिए गए मोबाइल नंबर जो ओटीपी आया होगा उसे यहाँ पर सबमिट कर देना है |
- इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज आयेगा | जिसमे आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे अपना नाम, पता , पिता या पति का नाम आदि सभी डिटेल्स भर देने के बाद सबमिट कर देना है |
- इसके बाद आपको लॉग इन कर लेना है जब आप लॉगइन करेगे | तो आपको वही नंबर सबमिट करने के बाद otp वेरीफाई करने के बाद ही आगे का आप फॉर्म भर पायेगे |
- इसके बाद आप जब लॉग इन करेगे तो यहाँ पर आपसे अन्य सभी जानकारी पूछेगा | आपकी ग्राम पंचायत ब्लाक आदि सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको आधार नंबर और आधार पर पड़ा हुआ नाम दर्ज करना है |
- इसके बाद आपको अपनी कटेगरी सेलेक्ट करनी है और अपना जो राशन कार्ड है उसे सेलेक्ट करना है |
- इसके बाद में आपको बैंक से जुडी जानकारी जैसे खाता नंबर नाम IFSC CODE भर देना है |
- इसके बाद में आपको बैंक की फोटो को स्कैन करने के बाद में अपलोड कर देना है |
- यह सभी डिटेल्स पूरी करने के बाद में सबमिट कर देना है और आपको इसका आवेदन नंबर मिल जायेगा |
- इस प्रकार से आप सभी लोग जिन्होंने अभी तक इसमें आवेदन नहीं किया है वह कर सकते है और इसकी पीडीऍफ़ भी सेव कर सकते है |
शौचालय योजना में आवेदन के बाद कैसे मिलेगा लाभ
- जब आपका इसमें आवेदन हो जायेगा तो ब्लाक अधिकारी या ग्राम पंचायत के अधिकारी आपके घर पर आकर सर्वेक्षण करेगे कही फर्जी तो नहीं है |
- इसके बाद में यदि आपकी पात्रता सही पाई जाती है तो पोर्टल पर आपका आवेदन Approval कर दिया जायेगा |
- इसके बाद में जब आपके पास पैसा भेजा जायेगा |तो आप इससे अपना शौचालय बनवा लेंगे इसके बाद में वह दोबारा से आयेगे परिक्षण करने शौचालय बन गया है या नहीं |
- इसके बाद में उन्हें 2000 रुपये और भेजे जायेगे पहले उन्हें 10,000 rupay दिए जायेगे |
ऐसी अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे https://mtcupdates.com/
निष्कर्ष
इस प्रकार से आप लोग इसमें आवेदन कर सकते है यह भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उठाया गया ही अच्छा और अहम कदम है | हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी दी है की कैसे आपको लाभ मिलेगा और कैसे होगा आवेदन हमारा उद्देश्य सिर्फ आप लोगो को इससे जुडी जानकारी देना है अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है |
