Aadhar udyam registration kaise kare 2026 : दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की भारत में सूक्ष्म , लघु, उद्द्म को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा Udyam Registration उद्द्य्म पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है इसे अब ऑनलाइन पेपरलेस कर दिया गया है अब आप सभी लोग आधार से इसमें आवेदन कर सकते है |
भारत में छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायों को प्रोत्शाहित करने के लिए भारत सरकार ने उद्यम रजिस्ट्रेशन शुरू किया है यह एक डिजिटल आवेदन प्रोसेस है जिससे कोई भी सूक्ष्म , लघु,या मध्यम उद्यम सरकारी पहचान प्राप्त कर सकते है इससे कई सारे लाभ प्राप्त कर सकते है |
उद्यम योजना का मुख्य उद्देश्य
उद्यम योजना पंजीकरण Udyam Registration का मुख्य उद्देश्य भारत के सूक्ष्म , लघु, और उद्यम ( MSMEs ) को संगठित क्षेत्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है इससे सरकारी योजनाओ को सीध लाभ प्रदान करना है |
- व्यवसाय को क़ानूनी पहचान प्रदान करना :- इसका सबसे बड़ा उद्देश्य यह है की किसी भी छोटे व्यवसाय को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करना है और पंजीकरण के बाद व्यसाय को एक स्थाई पहचान संख्या मिलती है जो की उसे एक लीगल एडेंदिती के रूप में स्थापित करती है |
- वित्तीय सहायता प्रदान करना :- आपको बता दें की सरकार चाहती है की छोटे व्यापारियों को साहूकारों के चंगुल से बचाकर बैंकिंग से जुड़े सिस्टम में इससे आपको सहायता भी दी जाएगी | बैंक से बिना किसी गारंटी के आपको बड़ी ही आसानी से लोन दिया जायेगा | MSME के लिए निर्धारित कम ब्याज दरो में लाभ दिया जाता है |
- सरकारी योजना का लाभ पहुचाना :- उद्यम पोर्टल एक ऐसा पोर्टल झी जिसके माध्यम से आप सरकार की सब्सिडी और सहायता प्रदान करती है जैसे : मशीनरी की खरीद पर subsdiy , ISO सर्टिफिकेट के शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी | बिजली बिल की रियायतों में छूट |
- भुगतान की सुरक्षा :- MSME क्षेत्र की एक बड़ी समस्या Delayed Payments (भुगतान में देरी ) है इसका मुख्य उद्देश्य सभी उद्यमियों को MSME Samadhaan Portal तक पंहुचा देना है ताकि कोई भी बड़ी कंपनी उनका भुगतान न रोक सके और वे क़ानूनी रूप से अपना ब्याज सहित वापस पा सके |
उद्यम रजिस्ट्रेशन क्या है 2026
उद्यम पंजीकरण एक सरकारी प्रमाण है जो की MSME को दिया जाता है 1 July 2020 से पहले इसे Udyog Aadhaar के नाम से जाना जाता है अब िसर सरल उद्यम कर दिया गया है यह पंजीकरण बिलकुल मुफ्त कर दिया गया है इसमें आपको कोई भी फीस चार्ज नहीं देना होगा |
पंजीकरण के लिए पात्रता Eligibility
- एकल स्वामित्व (Proprietorship) |
- साझेदारी फर्म (Partnership) |
- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी |
- वन पर्सन कंपनी |
- सहकारी समितियाँ |
- ट्रस्ट या सोसाइटी |
- किसान उत्पादक संगठन (FPO) |
| udyam का प्रकार | Investment | Turnover |
| Micro सूक्ष्म | 1 करोड़ से कम | 5 Crore से कम |
| Smalll लघु | 10 करोड़ से कम | 50 करोड़ से कम |
| Medium मध्यम | 50 करोड़ से कम | 250 करोड़ से कम |
उद्यम में रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से लगेगे दस्तावेज 2026
आवेदन करने के बाद में आपको कुछ जरुरी दस्तावेजो को अपलोड करना होगा ताकि आपका डाटा उससे मिलाया जा सके |
- आधार कार्ड |
- पैन कार्ड |
- GSTIN नंबर |
- बैंक खाता पासबुक |
- मोबाइल नंबर |
- बिजनेश का नाम |
- ईमेल आईडी |
उद्यम योजना से लाभ Benefits
- बैंकों से बिना गारंटी सस्ता लोन मिल सकता है |
- करों में रियायत मिलती है |
- सरकारी टेंडर में भाग लेने की सुविधा मिलती है |
- सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता प्राप्त होती है |
- बिजनेस को ब्रांड पहचान मिलती है |
- निर्यात में सरकारी सहायता मिलती है |
- नए स्टार्टअप्स के लिए वैध पहचान मिलती है |
यह भी पढ़े : PAN card number se PAN card download kaise kare 2026 |मोबाइल से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड करे 2026
Udyam Registration Kaise Kare 2026
- इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है |
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Chrome Browser में जाकर इसे सर्च Udyam Registration टाइप करके सर्च करेगे |
- अब आपके सबसे पहले इसका लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- इसके बाद में आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा यहाँ पर आपको MSME New Registration पर क्लिक करेगे |

- अब आपको यहाँ पर इसका नया पेज मिलेगा Aadhar udyam registration kaise kare 2026 जिसमे आपको अपना पहले आधार नंबर और और जैसे उसमे नाम पड़ा है ! वैसे ही आपको नाम यहाँ पर भरने के बाद पैन कार्ड की डिटेल्स भर देना है |

- इसके बाद आपके आधार से जो लिंक मोबाइल नंबर है उस पर OTP आएगा जिसे आपको यहाँ पर सत्यापित कर देना है |
- जैसे ही आप यह करेगे तो आपके सामने इसका नया पेज आ जायेगा अब यहाँ पर आपको अन्य सभी जानकारी भरेगे |
- यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी और कटेगरी सेलेक्ट करेगे |
- इसके बाद में आप इकाई का नाम सेलेक्ट करेगे अपने व्यवसाय को सेलेक्ट करेगे और प्लाट इकाई का पता और कार्यालय का पता यह सभी यहाँ पर डिटेल्स भरेगे |
- इसके बाद में आप अपनी बैंक से जुडी जानकारी को दर्ज करेगे यहाँ पर बैंक खाता नंबर और IFSC Code दर्ज कर देना है और अपनी बैंक का नाम भी दर्ज करना है |
- NIC Code चयन: अपनी व्यावसायिक गतिविधि (Manufacturing या Services) के अनुसार सही NIC कोड चुनें। आप कीवर्ड सर्च करके इसे ढूंढ सकते हैं |
- इसके बाद में आपको यहाँ पर जितने व्यक्ति काम कर रहे है उन्हें यहाँ पर भरना होगा महिला पुरुष दोनों की जानकारी देनी होगी |
- अब यहाँ पर आपको अपनी निवेश की जानकारी भरनी होगी जितना भी पैसा लगा है और कितना आपको बेनेफिट्स मिला है |
- यह सब करने के बाद में आपको फाइनल सबमिट कर देना है अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा जिसे यहाँ पर सत्यापित कर देना है अब आपके फ़ोन पर आवेदन नंबर मिल जायेगा और आपके ईमेल पर पीडीऍफ़ मिल जाएगी इसकी प्रिंट आउट आप निकाल सकते है |
- आपको इसका सर्टिफिकेट मिल जायेगा और जो आवेदन किया है उसके भी प्रिंट सेव क्र लेना है |
निष्कर्ष
इस प्रकार से आप इसमें अपना आवेदन कर सकते है हमने आपको इसका पूरा स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस बताया है इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी केवल सामान्य जानकारी है अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है | हम सभी को सलाह देते हैं कि किसी भी वित्तीय लेनदेन या पंजीकरण से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि या विसंगति के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे |
अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर क्लिक करे https://mtcupdates.com/

2 thoughts on “Aadhar udyam registration kaise kare 2026 : उद्दम रजिस्ट्रेशन कैसे करे कौन लगेग डाक्यूमेंट्स जाने पूरा प्रोसेस”