---Advertisement---

PM Awas Yojana Gramin Survey Online Form 2026

Published on: April 12, 2026
PM Awas Yojana Gramin Survey Online Form 2026 :पीएम आवास योजना ग्रामीण फॉर्म कैसे भरे जाने पूरा प्रोसेस
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---
PM Awas Yojana Gramin Survey Online Form 2026 : आपको बता दें की पीएम आवास योजना ग्रामीण ( PMAY-G ) 2026 के लिए ग्रामीण इलाको में नए सर्वे और ऑनलाइन सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है, इसके लिए अब Awas Plus App के माध्यम से शुरू किया गया है इसमें पात्र नागरिको को 2026 में पक्का मकान पाने के लिए इस एप्प के माध्यम से Face Authentication के जरिए डिजिटल सर्वे का फॉर्म भर सकते है !

PM Grameen Awas Yojana Kya hai ?

भारत के गाँवो में आज भी लाखो ऐसे परिवार है जो कच्चे मकान में रहते है उनकी बारिश में छत टपकती है सर्दियों में ठंडी हवा अंदर आती है ,और गर्मियों में घर में रहने पर बहुत ही दिक्कत भी होती है ऐसे परिवारों को एक मजबूत मकान को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को शुरू किया है !

यह योजना कोई अभी की शुरू की गयी नयी स्कीम नहीं है यह पहले से ही शुरू की गयी इंदिरा आवास योजना ( IAY ) कहते थे जो की 1985 से चल रही है लेकिन इस योजना कुछ खामियों की वजह से लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल प् रहा था | और चुनाव में भेदभाव होने की वजह से इसका पैसा बीच में रुक जाता था इससे वह अपना मकान नहीं बनवा पाते थे इसलिए इन समस्याओ को ठीक करने के लिए 20 नवम्बर 2016 को IAY को बदलकर PMAY-G कर दिया गया है |

PM Awas Yojana Gramin Survey Online Form 2026: पीएम आवास योजना ग्रामीण फॉर्म कैसे भरे जाने पूरा प्रोसेस

Awaas+ सर्वे और ग्राम पंचायत: PMAY-G के लाभार्थियों का चयन Socio-Economic and Caste Census (SECC) डेटा और Awaas+ सर्वे के आधार पर होता है | यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपको अपने ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) से संपर्क करना होगा | वे ही ‘Awaas+’ ऐप के जरिए आपकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं |

पीएम आवास योजना की मुख्य विशेषताए

  1. इस योजना के अंतर्गत झुग्गी पुनर्वास के लिए हर व्यक्ति को घर बनाने के लिए 1 लाख रुपये तक सब्सिडी और किफायती आवास परियोजना, लाभार्थी नेत्रत्व वाले व्यक्तिगत मकान निर्माण, मरम्मत या विस्तार के लिए एक मकान बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है |
  2. योजना के लाभार्थियों को घर के लिए लोन लेने के लिए इस पर 6.5 फीसदी तक ब्याज सब्सिडी मिलती है या सुविधा अधिकतम 20 वर्ष या लिए गए लोन की अवधि जो भी कम है, वह मान्य रहती है मकान के लिए जाने वाले लोन की राशि पर कोई अधिकतम सीमा तय की गयी है |
  3. PMAY के तहत बनाने वाले सभी आवास नेशनल बिलिडिंग कोड NBC के मानको के अनुसार तैयार किया जाता है इससे योजना में पर्यावरण अनुकूल और निर्माण टिकाऊ सामग्री बढ़ा दी जाती है |
  4. घर खरीदने में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए इस योजना में विशेष प्रोत्साहन दिए जाते हैं। अकेली महिलाओं और विधवाओं समेत केवल महिलाओं के लिए अब तक 75,417 घर स्वीकृत किए जा चुके हैं। यह सरकार की महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है |

पीएम आवास योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड |
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड |
  • आधार से लिंक बैंक खाता का विवरण |
  • आय प्रमाण पत्र |
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज |
  • पैन कार्ड |
  • मोबाइल नंबर |
  • वोटर आईडी |
  • निवास प्रमाण पत्र |
  • बिजली बिल की स्लिप |

यह भी पढ़े : UP Panchayat election 2026 Update 2026: अगले विधानसभा चुनाव के बाद ही चुनी जाएगी गाँवों की सरकार ?

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत के ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS होना चाहिए |
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो |
  • उसके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम न हो |
  • उसके पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए |
  • जिनके पास कच्चे मकान झुग्गी झोपड़ी है उन्हें ही इसका लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • लाभार्थी का बैंक खाता सक्रीय होना चाहिए |
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गरीबी रेखा (BPL) सूची में दर्ज परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है |

Pradhanmantri Awas Yojana Rural Form Online Kaise Bhare 2026

PM Awas Yojana Gramin Survey Online Form 2026 :पीएम आवास योजना ग्रामीण फॉर्म कैसे भरे जाने पूरा प्रोसेस
  1. इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. अब यहाँ पर पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, अपना यूजर आईडी बना लेना है इसके बाद लॉग इन करना है |
  3. इसके बाद में आपको Data Entry सेक्शन में जाकर PMAY-G Registration पर क्लिक करेगे |
  4. इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा, यहाँ पर आपको अपनी सभी जरुरी पर्सनल जानकारी भर देनी है |
  5. इसके बाद में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है इसके बाद में इसे वेरीफाई कर देना है |
  6. अब आपको यहाँ पर अपना नरेगा कार्ड का नंबर भी देना होगा, जिसे यहाँ पर भरने के बाद आगे क्लिक कर देना है |
  7. इसके बाद में आपको अपनी बैंक से जुडी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे बैंक खाता नंबर, IFSC Code यह सभी जानकारी अच्छे से भर देंगे |
  8. ध्यान रहे आपको अपना खाता नंबर सही से भरना है ताकि आपके खाते में पैसा आ सके |
  9. यह सब करने के बाद में आपको अपनी सभी स्कैन करने के बाद में दस्तावेजो की फोटो को अपलोड करना है |
  10. इसके बाद में आप फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट कर देंगे, आपको आवेदन नंबर मिल जायेगा जिससे आप स्टेटस भी चेक कर सकते है |

महत्वपूर्ण जानकारी

अगर आप इसके पात्र है और आपको अभी इस योजना का लाभ नहीं मिला है तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है इसके लिए आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लाक में जाना होगा BDO ऑफिस भी जा सकते है, वहां पर आपको बताये गए सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स ले जाने होगे जिससे वहां पर जो अधिकारी काम कर रहा है वह उसके माध्यम से सही से ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा एंट्री के माध्यम से आवेदन कर देगा |

Disclaimer

हमने आपको इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी सिर्फ 2026 के नए अपडेट का अनुसार बताई है हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको जागरूक करना है इसमें समय समय पर नियमो में बदलाव भी होते रहते है, इसलिए आप इसकी सही जानकारी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से जाकर चेक कर सकते है अगर आप बिना चेक किये आवेदन या फीस को काटते है, तो हमारी इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं है इसलिए सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है |

अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमारी इस ऑफिसियल वेबसाइट MTCUPDATES.COM पर क्लिक करे |

Related Post

Leave a Comment