Bihar Farmer ID registration Big update 2026 : दोस्तों अगर आप भी बिहार के निवासी है तो सभी किसानो के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आयी है राज्य सरकार ने अब फार्मर आईडी से जुड़े नियमो कुछ जरुरी बदलाव किये है पहले यह कहा जा रहा था की जिन किसानो के पास फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कार्ड होगा उन्हें ही आगे की आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता रहेगा |
लेकिन अब इन नियमो को बदल दिया गया है विभाग द्वारा इसमें अब नया नियम लागू किया गया है अब इना फार्मर आईडी के ही लोग सरकारी योजनाओ का लाभ उठा सकेगे इसमें पीएम किसान योजना भी शामिल है यह सूचना बिहार के निवासियों के लिए विशेष रूप से बहुत ही फायदेमंद है |
बिहार फार्मर आईडी का मुख्य उद्देश्य
बिहार जो भारत का एक प्रमुख कृषि प्रधान राज्य है जहाँ पर लाखो किसानो अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है यहाँ की सरकार समय-समय पर किसानो की समस्याओ को दूर करने के लिए नयी योजनाये और अपडेट लाती रहती है अभी हाल ही में बिहार सरकार ने अब bihar farmer id से जुडी बड़ी घोषणा की है जो किसानो के लिए एक बहुत ही बड़ी शाबित हो रही है फार्मर आईडी जिसे अब आधिकारिक रूप से किसान रजिस्टरी आईडी के नाम से जरी कर दिया है यह एक तरह से यूनिक आईडी है |
पहले, इस आईडी को बनवाने के लिए किसान के नाम पर जमीन का होना अनिवार्य था, Bihar Farmer ID registration Big update 2026 लेकिन बिहार की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए यह नियम किसानों के लिए बाधा बन रहा था | बिहार में अधिकांश जमीनें पूर्वजों के नाम पर रजिस्टर्ड होती हैं, जिससे वर्तमान किसानों को अपनी पहचान साबित करने में कठिनाई होती है इसी समस्या को दूर करने के लिए यह बड़ा अपडेट लाया गया है |
Bihar Farmer ID Short Details
बिहार राज्य के वे सभी किसान भाई बहन जो की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना पूरे 6,000 रुपये का लाभ उठा रहे है उन सबही के लिए एक जरुरी अपडेट जारी की है जिसके अंतर्गत अब राज्य के किसानो ने किसान आईडी या फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन नहीं किया हा या उनका किसी भी कारणवश यह काम नहीं हो पाया है तो भी इसका लाभ लेंगे अब उन्हें इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है इसके लिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी देंगे ताकि आपको इससे जुडी साड़ी जानकारी मिल सके |
फार्मर आईडी क्या है
केंद्र सरकार अब एक ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ तैयार कर रही है जिसके तहत देशभर के किसानों को एक यूनिक 12-अंकों वाली आईडी दी जाएगी, जिससे उन्हें बार-बार कागज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी | फार्मर आईडी (Farmer ID) या किसान आईडी, भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा किसानों को दी जाने वाली एक विशिष्ट पहचान संख्या (Unique ID) है | इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और सेवाओं का लाभ सीधे और आसानी से पहुँचाना है |
- पीएम-किसान (PM-KISAN), फसल बीमा योजना और खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए यह आईडी अनिवार्य होती जा रही है |
- इस आईडी के जरिए पैसा सीधे किसान के बैंक खाते (DBT) में आता है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम हो जाती है |
- सरकारी केंद्रों (Mandis) पर अपनी फसल बेचने के लिए कई राज्यों में फार्मर आईडी की आवश्यकता होती है |
- बैंक से खेती के लिए कर्ज या ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ (KCC) बनवाने में इससे प्रक्रिया तेज हो जाती है |
फार्मर आईडी बनवाने का मुख्य कारण क्या था ?
- सरकार के पास पहले यह साफ डेटा नहीं था कि खेती कौन कर रहा है—जमीन का मालिक या किराए पर खेती करने वाला? फार्मर आईडी से “असली हकदार” की पहचान आसान हो गई ताकि योजना का लाभ गलत हाथों में न जाए |
- पहले हर छोटी मशीन या खाद की सब्सिडी के लिए बार-बार खतौनी (जमीन के कागज) और आधार की फोटोकॉपी जमा करनी पड़ती थी। अब सिर्फ एक आईडी नंबर देने से सारा डेटा सिस्टम में अपने आप आ जाता है |
- बिना आईडी के, सरकारी मदद अक्सर प्रधान या स्थानीय अधिकारियों के जरिए आती थी, जिसमें भ्रष्टाचार का डर रहता था। फार्मर आईडी सीधे बैंक खाते (DBT) से जुड़ी होती है, जिससे पैसा बिना किसी कटौती के सीधे किसान तक पहुँचता है |
- इस आईडी में किसान का पूरा इतिहास होता है उसने कब कौन सी फसल बोई, कितनी बेची और कितना लोन लिया। इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि किस इलाके के किसान को बीज, पानी या खाद की ज्यादा ज़रूरत है |
- बैंकों के लिए किसान की साख (Creditworthiness) जाँचना मुश्किल होता था | फार्मर आईडी के जरिए बैंक किसान के जमीन रिकॉर्ड और पिछली फसलों का ब्यौरा तुरंत देख सकते हैं, जिससे KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) और अन्य लोन बहुत कम समय में मिल जाते हैं |
- पहले सरकारी सब्सिडी या आर्थिक सहायता (जैसे पीएम-किसान की किस्त) में बिचौलियों की भूमिका रहती थी। फार्मर आईडी को बैंक खाते और आधार से लिंक करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि पैसा सीधे किसान के खाते में जाए और भ्रष्टाचार खत्म हो |
किसान पहचान पत्र केवल उन 14 राज्यों में पीएम-किसान योजना के तहत नए पंजीकरण के लिए अनिवार्य किया गया है जहां किसान पंजीकरण का काम शुरू हो चुका है। ध्यान दें कि यह आवश्यकता केवल नए पंजीकरणों के लिए है | पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, “पीएम किसान में पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है, या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है |
फार्मर आईडी न्यू अपडेट 2026
Bihar Kisan Farmer ID Big Update :- विभाग की ओर से मिली नई जानकारी के अनुसार, बिहार में जिन किसानों का किसान आईडी अभी तक नहीं बना है, उन्हें भी किसान योजना का लाभ दिया जाएगा | बता दें कि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा था कि किसान आईडी न बनने की स्थिति में भी किसानों को सरकारी मंजूरी का लाभ मिलता रहेगा |
Disclaimer
हमने आपको इसमें इसकी पूरी जानकारी दी की अब आपको बिना किसान फार्मर आईडी के भी पीएम किसान योजना का लाभ मिलता रहेगा | यहाँ पर दी गयी जानकारी केवल सामान्य है फार्मर आईडी के नियम और पंजीकरण की प्रक्रिया अब अलग अलग तरीके से हर राज्यों में होती है तो वह इसकी जानकारी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से जाकर चेक कर सकते है इसकी जानकारी के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नही है |
